मशहूर उद्योगपति और लखानी अरमान ग्रुप के निदेशक गुंजन लखानी का निधन, शहर के उद्योग जगत में शोक की लहर

0
463

फरीदाबाद (नेशनल प्रहरी/ रघुबीर सिंह)। देश के प्रमुख जूता निर्माता लखानी अरमान ग्रुप के चेयरमैन केसी लखानी के पुत्र और ग्रुप के निदेशक गुंजन लखानी का बुधवार शाम निधन हो गया। गुंजन लखानी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उपचार चल रहा था।
गुंजन लखानी लगभग 50 वर्ष के थे। गुंजन लखानी के निधन से शहर के उद्योग जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान राज भाटिया, निवर्तमान प्रधान बीआर भाटिया, पूर्व प्रधान नवदीप चावला, डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान जेपी मल्होत्रा, उद्योगपति रोटेरियन एचएल भूटानी, उद्योगपति एमपी रूंगटा, एफसीसीआइ के प्रधान एचके बत्रा, महासचिव रोहित रूंगटा, उद्योगपति एस.के.जैन, उद्योगपति सुनील गुलाटी, उद्योगपति एस.के.कपूर, उद्योगपति अजय जुनेजा, उद्योगपति अरुण बजाज, उद्योगपति आशीष जैन, उद्योगपति सतीश गोसाई, उद्योगपति राजीव चावला, उद्योगपति सतीश भाटिया, उद्योगपति इंद्रजीत चोपड़ा, आल इंडिया फोरम आफ एमएसएमई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर कपूर, मानव रचना शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष डा.प्रशांत भल्ला, उपाध्यक्ष डा.अमित भल्ला, महानिदेशक डॉ. एनसी वधवा, खेल निदेशक सरकार तलवाड़ ने शोक व्यक्त किया है। स्व.गुंजन लखानी का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार सुबह अजरौंदा मोड़ स्थित स्वर्गाश्रम में होगा।